More
    Homeराजस्थानअलवरतसई में महाशिवरात्रि पर्व पर होगा भव्य आयोजन

    तसई में महाशिवरात्रि पर्व पर होगा भव्य आयोजन

    शिव जागरण और दंगल में कलाकारों को पुरस्कार,झांकी प्रदर्शनी से दौड़ प्रतियोगिता तक ग्रामीणों में आयोजन को लेकर उत्साह

    कठूमर। कस्बे के निकटवर्ती तसई गांव में सरपंच मुकेश सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

    श्री पातालेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक धार्मिक झांकी प्रदर्शनी निकाली जाएगी। झांकियों में देवी-देवताओं के स्वरूप डीजे और बैंड बाजों के साथ आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किए जाएंगे।

    रात्रि 9 बजे से पातालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य शिव जागरण का आयोजन होगा, जिसमें भजन-कीर्तन और भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रदर्शनी एवं जागरण में भाग लेने वाले कलाकारों को समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

    16 फरवरी को दोपहर 2 बजे से दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 5100 रुपये, द्वितीय को 3100 रुपये और तृतीय को 2100 रुपये नकद पुरस्कार व शील्ड प्रदान की जाएगी।

    इसी दिन रात्रि 9 बजे से भजन जिकड़ी दंगल का आयोजन भी रखा गया है। दंगल में प्रथम स्थान पर आने वाले कलाकार को 11551 रुपये, द्वितीय को 8100 रुपये और तृतीय स्थान पर आने वाले कलाकार को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

    आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here