More
    Homeराजस्थानखैरथलतीसरी बार कार्यभार संभालने पहुंचीं डॉ. विनोद कुमारी सांगवान, कोटकासिम में स्वागत...

    तीसरी बार कार्यभार संभालने पहुंचीं डॉ. विनोद कुमारी सांगवान, कोटकासिम में स्वागत का माहौल

    प्रधान पद पर तीसरी बार वापसी के साथ विकास का संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने जताया भरोसा

    कोटकासिम। राजस्थान सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद डॉ. विनोद कुमारी सांगवान ने सोमवार को तीसरी बार पंचायत समिति कोटकासिम के प्रधान पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन मौजूद रहे।

    कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ. विनोद कुमारी सांगवान का फूल-मालाओं के साथ स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई।

    कार्यभार संभालने के बाद डॉ. विनोद कुमारी सांगवान ने कहा कि वे जनता के विश्वास और सरकार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने पंचायत समिति क्षेत्र के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

    उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग और सहभागिता से कोटकासिम को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

    समारोह में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष एवं सरपंच कुलदीप सिंह, जोड़िया सरपंच बीर सिंह, जकोपुर सरपंच राजू बघाना, सरपंच कर्मवीर, तेऊवास सरपंच, पंचायत समिति सदस्य नारायण एवं गिर्राज, राकेश, सतीश ग्वाला, पूर्व उपसरपंच दयाराम, पूर्व सरपंच वीरेंद्र (लाडपुर), किसान नेता हमीर यादव, पवन ठेकेदार, पूर्ण नेता जी, अवतार सिंह खेड़ी, मुकेश ठेकेदार, अजीत यादव गुणसार, पालपुर उपसरपंच शेखर, अधिवक्ता फिरोज खान, नत्थे जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने डॉ. सांगवान के नेतृत्व में पंचायत समिति क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने और जनहित के मुद्दों के प्रभावी समाधान की अपेक्षा व्यक्त की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here