चिकित्सालय में आयोजित कैल्शियम शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया स्वास्थ्य परामर्श
अलवर। महावीर इंटरनेशनल अलवर केंद्र द्वारा संचालित आचार्य हस्ति चिकित्सालय, शान्तिकुंज भवानी तोप सर्किल, मीनल होटल के पास अलवर में गुरुवार को निःशुल्क कैल्शियम जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया।
शिविर के दौरान कुल 118 मरीजों की निःशुल्क कैल्शियम जांच की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेन्द्र जैन एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हरि सिंह ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया। चिकित्सकों ने कैल्शियम की कमी से होने वाली समस्याओं और संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी।
शिविर में मरीजों को हड्डियों की मजबूती, स्वास्थ्य देखभाल एवं नियमित जांच के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन के दौरान मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।
केन्द्र सचिव वीर सूर्यकान्त भारद्वाज ने बताया कि संस्था समय-समय पर जनहित में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करती रहती है, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा परामर्श और जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


