More
    Homeराजस्थानअलवरपेट्रोल-डीजल महंगा होने पर अलवर में लोगों का फूटा गुस्सा

    पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर अलवर में लोगों का फूटा गुस्सा

    बढ़ती महंगाई पेट्रोल-डीजल पर जनता बोली- अब कर्ज लेकर भरवाना पड़ेगा तेल

    अलवर। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये की बढ़ोतरी के बाद आम लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। अलवर में स्थानीय नागरिकों ने सरकार के इस फैसले पर चिंता और आक्रोश जताया।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले से ही रसोई गैस, बिजली और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुएं महंगी हो चुकी हैं। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से हर वर्ग प्रभावित होगा। लोगों का कहना है कि अब हालात ऐसे बन गए हैं कि पेट्रोल भरवाने के लिए भी कर्ज लेने की नौबत आ सकती है।

    एक युवक ने कहा कि काम पर जाना मजबूरी है और वाहन चलाना जरूरी है। ऐसे में चाहे उधार लेना पड़े, लेकिन पेट्रोल तो भरवाना ही पड़ेगा। वहीं एक बुजुर्ग व्यक्ति ने सरकार को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि आम आदमी की परेशानियों पर ध्यान नहीं दिया गया तो जनता आने वाले समय में सरकार बदलने का काम करेगी।

    लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ेगा।

    अलवर में पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर आम लोगों के बीच सरकार के खिलाफ नाराजगी और चिंता दोनों देखने को मिली। नागरिकों ने मांग की है कि सरकार जल्द राहत देने के लिए कदम उठाए, अन्यथा विरोध और तेज हो सकता है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here