More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर रेलवे स्टेशन विकास कार्यक्रम में अव्यवस्था: कुर्सी को लेकर नेताओं में...

    अलवर रेलवे स्टेशन विकास कार्यक्रम में अव्यवस्था: कुर्सी को लेकर नेताओं में खींचतान, पूर्व विधायक नाराज

    विकास कार्यक्रम में अव्यवस्था: रेलवे स्टेशन पर नेताओं के बीच सीट को लेकर नाराजगी खुलकर आई सामने

    अलवर। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह आयोजित करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्थाओं ने पूरे आयोजन की तस्वीर बिगाड़ दी। मंच से विकास और आधुनिक अलवर के बड़े दावे किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी देखने को मिली।

    विकास परियोजनाओं का शुभारंभ
    विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

    कार्यक्रम में अलवर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव वर्चुअल माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी ऑनलाइन संबोधन दिया। इस दौरान भिवाड़ी ELCINA इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, 34 एमएलडी एसटीपी, 77 करोड़ रुपये की पाइपलाइन परियोजना, टपूकड़ा बालिका विद्यालय और अलवर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास सहित कई योजनाओं की घोषणा की गई।

    हालांकि कार्यक्रम के दौरान सबसे अधिक चर्चा अव्यवस्थाओं की रही। रेलवे स्टेशन परिसर में नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए पर्याप्त कुर्सियां नहीं होने से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कई भाजपा नेता बैठने की व्यवस्था को लेकर नाराज नजर आए।

    जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक जयराम जाटव को बैठने के लिए सीट नहीं मिली, जिससे वे नाराज होकर कार्यक्रम छोड़कर जाने लगे। इसी दौरान वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने आगे बढ़कर उन्हें रोका और वापस बैठाया। इस घटनाक्रम की चर्चा पूरे कार्यक्रम में होती रही।

    राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा रही कि जिला प्रमुख विवाद के बाद अब रेलवे स्टेशन कार्यक्रम में भी संगठन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की कमजोरी खुलकर सामने आई है। मंच पर विकास कार्यों की घोषणाएं होती रहीं, लेकिन नीचे अव्यवस्था और नाराजगी का माहौल बना रहा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here