More
    Homeखेलबांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में भी तख्तापलट, हसन को हटा अहमद को बनाया...

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में भी तख्तापलट, हसन को हटा अहमद को बनाया अध्यक्ष

    नईदिल्ली। बांग्लादेश में राजनैतिक संकट के बाद अब क्रिकेट बोर्ड में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को पूर्व मुख्य चयनकर्ता फारूक अहमद को बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बांगलादेश की राजधानी में हुई बीसीबी की बैठक में नजमुल हसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद अहमद को बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया है। नजमुल राजनीतिक संकट और हंगामा शुरू होने के बाद से ही लंदन में हैं।
    हालांकि हसन का कार्यकाल अगले वर्ष अक्टूबर में समाप्त होने वाला था, लेकिन देश में हाल ही में हुए राजनीतिक बदलावों के कारण उन्होंने समय से पहले ही पद छोड़ दिया है। गौरतलब है कि बंगलादेश में राजनीतिक अस्थिरता के कारण बीसीबी को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी से भी हाथ धोना पडा है। अब महिला टी20 वर्ल्ड कप संयुक्त अरब अमीरात में होगा। इस समय बांग्लादेश की पुरुष क्रिकेट टीम पाकिस्तान दौरे पर है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here