More
    Homeदेशभारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का निधन, रक्षा मंत्री सिंह...

    भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का निधन, रक्षा मंत्री सिंह ने जताया शोक।

     

    नईदिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनको रविवार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महानिदेशक राकेश पाल रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ तटरक्षक बल के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सीने में बेचैनी की शिकायत पर उन्हें दोपहर 2.30 बजे राजीव गांधी सामान्य अस्पताल, चैन्नई में भर्ती कराया गया था। पाल के निधन की जानकारी मिलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उन्हें श्रद्धांजलि देने अस्पताल पहुंचे। राकेश पाल को जुलाई 2023 में भारतीय तटरक्षक बल का 25वां महानिदेशक नियुक्त किया गया था। राकेश पाल मूलरूप से उत्तर प्रदेश के निवासी थे। वे भारतीय नौसेना अकादमी के छात्र रहे और जनवरी 1989 में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुए थे। उन्होंने अपने 34 साल से अधिक के कै​रियर में फ्लैग ऑफिसर समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

    डीजी राकेश पाल को फरवरी 2022 में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर पदोन्नत करके तटरक्षक मुख्यालय नई दिल्ली में तैनात किया गया था। महानिदेशक राकेश पाल को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए 2013 में तटरक्षक पदक और 2018 में राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया था।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here