More
    Homeराजस्थानअलवरमहंगाई व गैस कालाबाज़ारी के विरोध में थानागाजी में धरना प्रदर्शन

    महंगाई व गैस कालाबाज़ारी के विरोध में थानागाजी में धरना प्रदर्शन

    रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का विरोध, महंगाई पर सरकार को घेरा

    थानागाजी। प्रदेश में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कथित कालाबाज़ारी के विरोध में थानागाजी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। युवा नेता राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने आमजन की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई।

    प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महंगाई के कारण आम जनता की रसोई पर संकट के हालात बन गए हैं। जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाज़ारी बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस की उपलब्धता के लिए लंबी कतारों में खड़े रहना पड़ रहा है, जिससे आमजन के साथ-साथ छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी के कारण उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। उन्होंने सरकार से इस समस्या के त्वरित समाधान की मांग करते हुए कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

    धरना प्रदर्शन के दौरान टहला ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान सहाय शर्मा, चेयरमैन चौथमल सैनी, उप चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश शर्मा, संगठन मंत्री मुरलीधर पांडे, प्रकाश बुधपुरा, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष धर्मवीर वर्मा, रामकिशोर सैनी, मनीष गंगावत, महेश जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here