More
    Homeराजस्थानअलवरमहिला दिवस पर ‘गांधार नंदिनी’ उपन्यास का भव्य विमोचन

    महिला दिवस पर ‘गांधार नंदिनी’ उपन्यास का भव्य विमोचन

    साहित्यिक समारोह में ‘गांधार नंदिनी’ उपन्यास की समीक्षा, देशभर के साहित्यकारों ने दी बधाई

    अलवर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अलवर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था सृजक और सामाजिक संस्था आर.सी.एन.जी. ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में देश की प्रतिष्ठित कथाकार श्रीमती नीलिमा गुप्ता के पौराणिक पात्र गांधारी पर आधारित आत्मकथात्मक उपन्यास ‘गांधार नंदिनी का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 8 मार्च को चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में देश के वरिष्ठ समीक्षक एवं साहित्यकार प्रबोध कुमार गोविल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

    सृजक संस्थान के सचिव रामचरण ‘राग’ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर सृजक संस्थान की उपाध्यक्ष श्रीमती रेणु मिश्रा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि आर.सी.एन.जी. ट्रस्ट की सचिव श्रीमती रितु गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन दिया।

    समारोह में मुख्य अतिथि शैलेन्द्र चौहान, मुख्य वक्ता डॉ. बीना अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि रमेश खत्री तथा युवा कवि-समीक्षक प्रेम शर्मा ने ‘गांधार नंदिनी’ उपन्यास की विस्तृत समीक्षा और साहित्यिक मीमांसा प्रस्तुत की, जिसे सभागार में उपस्थित सैकड़ों दर्शकों ने सराहा।

    इस अवसर पर सृजक संस्थान के अध्यक्ष सरदार अमरीक सिंह ‘अदब’, महावर ज्ञान मंदिर शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, शिक्षाविद एवं कवि डॉ. दीपक चंदवानी तथा समाजसेवी बी.डी. गुप्ता ने नीलिमा गुप्ता को उपन्यास प्रकाशन के लिए बधाई दी।

    गौरतलब है कि पौराणिक कथाओं पर आधारित ‘गांधार नंदिनी’ से पहले नीलिमा गुप्ता के तीन उपन्यास— ‘मैं हूँ सीता’, ‘मैं कृष्ण सखी’, ‘मैं बाबा का कान्हा’ तथा एक कहानी संग्रह ‘स्त्री विमर्श की ग्यारह कहानियाँ साहित्य जगत में अपनी प्रभावी पहचान बना चुके हैं।

    कार्यक्रम में अलवर के अनेक साहित्यकार, समाजसेवी और प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें पवना खत्री, रघुवर दयाल जैन, गिरवर सिंह बाँकावत, भरत सिंह अहरोदिया, प्रमोद मलिक, डॉ. देशराज मीणा, गोविंद सिंह, सुभाष नकड़ा, रघुनंदन अवस्थी, मुकेश मीणा, सुरेश अर्जुन, हेमराज सैनी, राधेश्याम शर्मा, ख्याति गुप्ता, पीयूष गुप्ता, सुधीर, ऊषा, हरसहाय, ओमवती, श्रेयान्श गुप्ता, गोकुल राम शर्मा ‘दिवाकर’, कुलदीप सिंह अहरोदिया, संजीव नधेड़िया, के.डी. शर्मा, जगराम सैनी, मधु यादव, मंजू शर्मा, पुष्पलता गुप्ता, लता अग्रवाल, हिमांशु, अलीशा गुप्ता, नीलिमा कालरा, सीमा कालरा, जितेन्द्र पोपली, प्रशांत यादव, वंदना गुप्ता, शकुन गुप्ता, महेश वेदामृत, सदाराम ‘सदा’, रामप्रकाश सैनी, जे.पी. मीणि, राजेन्द्र वर्मा, मनश्वेता सैनी खुशाल, माया सैनी, सनीला गुप्ता, राजकुमारी तनेजा, बबीता सिंह, अभय जैन, विश्वास चेतन, सुषमा पांडेय और दीफचंद गुप्ता सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

    कार्यक्रम का संचालन रामचरण ‘राग’ ने किया, जबकि अंत में खेमेन्द्र सिंह चंद्रावत ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here