More
    Homeराजस्थानअलवरमुंडावर में ट्रांसफार्मर विस्फोट से किसान झुलसा, हालत गंभीर

    मुंडावर में ट्रांसफार्मर विस्फोट से किसान झुलसा, हालत गंभीर

    विस्फोट के बाद मुंडावर में किसान अस्पताल में भर्ती, बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल

    अलवर। मुंडावर थाना क्षेत्र के गांव सोरखा कला में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां विद्युत ट्रांसफार्मर की डीपी पर तार लगाते समय अचानक हुए विस्फोट में एक 50 वर्षीय किसान गंभीर रूप से झुलस गया। घायल किसान की पहचान सतीश कुमार जाटव के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान सतीश कुमार जाटव गांव के ट्रांसफार्मर की डीपी पर तार ठीक कर रहे थे, तभी अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गए।

    घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल किसान को अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    घायल के परिजनों ने बताया कि गांव में ट्रांसफार्मर के तार अक्सर ढीले रहते हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से समय पर मरम्मत नहीं की जाती, जिससे ग्रामीणों को खुद ही जोखिम उठाकर तार ठीक करने पड़ते हैं।

    ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मांग की है कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here