More
    Homeराजस्थानअलवरमुख्यमंत्री रोजगार मेला 17 जुलाई को खैरथल में आयोजित होगा

    मुख्यमंत्री रोजगार मेला 17 जुलाई को खैरथल में आयोजित होगा

    मनीष मिश्रा. खैरथल-तिजारा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को मुख्यमंत्री रोजगार मेला का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा। यह आयोजन पीएम श्रीराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरथल के सभागार में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नवनियुक्त कार्मिकों से सीधा संवाद कर संबोधित भी करेंगे।

    बैठक में जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य आवंटित करते हुए समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नवनियुक्त कार्मिकों से संवाद करने के साथ संबोधित करेंगे।
    उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए वेद प्रकाश सैनी, उप रजिस्ट्रार सहकारी समिति खैरथल-तिजारा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही वीरेन्द्र त्यागी, संयुक्त निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग खैरथल-तिजारा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
    जिला कलेक्टर ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले नवनियुक्त कार्मिकों का कार्यक्रम स्थल पर पंजीकरण करने के साथ ही उपस्थिति प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इस दौरान नवनियुक्त कार्मिक को वेलकम किट भी प्रदान किया जाएगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here