More
    Homeराजस्थानअलवरजिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न, 'संविधान बचाओ रैली' की तैयारियों को...

    जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न, ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति


    मिशनसच डेस्क, अलवर।  19 जुलाई को प्रस्तावित ‘संविधान बचाओ रैली’ को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक 16 जुलाई को मौजपुर हाउस, काली मोरी पुलिया के पास, अलवर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि पीसीसी महासचिव व अलवर संगठन प्रभारी  फूल सिंह ओला थे।

    बैठक में AICC महासचिव, असम प्रभारी, CWC सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  भंवर जितेंद्र सिंह, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के निर्देशानुसार रैली की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई।
    कांग्रेस प्रवक्ता रिपु दमन गुप्ता ने बताया कि बैठक में पीसीसी कोऑर्डिनेटर भीम पटेल, देव कसाना, प्रद्युम्न सिंह, पंकज दाधीच, श्रीराम गुर्जर, नितिन अग्रवाल, श्रीमती शारदा साद, श्रीमती कृष्णा शर्मा, प्रवीण व्यास, सागर महावर, सुरेश पुछड़ी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।
    जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि “संविधान हमारे देश की आत्मा है, और भाजपा उस पर बार-बार हमला कर रही है।” उन्होंने बताया कि इस रैली में जिले की सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों से लगभग 5500 कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।
    रैली में बिजली संकट, कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था, पेयजल संकट, साइबर क्राइम और महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं जैसे ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। भाजपा सरकार पर बिजली दरें बढ़ाने और अघोषित कटौती से जनता को परेशान करने का आरोप भी लगाया गया।
    बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें संजय यादव, अशोक सैनी, गफूर खान, फूलचंद शर्मा, बलराम यादव, चंद्रभान गुर्जर, जे.डी. आर्यन, प्रीतम मेहंदीरत्ता, रामप्रकाश शर्मा, डालचंद वर्मा, मनीष कोली, जाकिर हुसैन, कमलेश सैनी, जीत कौर सांगवान, लीली यादव, बसमीना खान, अनवर साजिद, प्रकाश गंगावत, अंकित गोयल, जगदीश अवस्थी, जमशेद खान, इम्तियाज हुसैन, चौथमल सैनी, उमरदीन खान, हीरेन्द्र शर्मा, सतीश भाटिया, रामसनेही शर्मा, पंकज शर्मा, रमन सैनी, प्रभु दयाल, जफरु खान, हरिराम जाटव, रवि मीणा, हनुमान सहाय शर्मा, अशोक कुमार मुद्गल, सावित्री मीणा, सत्यनारायण शर्मा, नवीन शर्मा, रहमत खान, सपात खान, इकबाल खान, शिव सहाय मीणा, संजय गुर्जर, धर्मपाल यादव नगली, दयाराम चावड़ा, मनोज चौधरी, कप्तान सिंह, राजेश विरमानी, देवेंद्र शर्मा, रामराज मीणा, शफी मोहम्मद, अरशद अली, रणवीर चौधरी, विकास कुमार, पवन कुमार, खेमचंद महावर, दिलीप सिंह अधाना, दीपक सैनी, डॉ. संदीप सैनी, राहुल पटेल, खुर्शीद अहमद खान, हरिकिशन मैनेजर, जगदीश प्रसाद मीणा, मुरारी लाल मीणा, अरविंद यादव, विकास यादव, संदीप पाटिल, महावीर प्रसाद मीणा, विजेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र प्रसाद रैगर, गंगा सहाय मीणा, रमेश जाटव, चतुर्भुज यदुवंशी, दौलतराम जाटव, योगेश शर्मा, अख्तर खान, धर्मपाल गुर्जर, बनवारीलाल शर्मा, पुष्पेंद्र बसेंद्र, नवीन व्यास, मनोज कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here