ट्रक को बचाने के दौरान हादसा हुआ, कांस्टेबल समेत दो लोग गंभीर घायल
रामगढ़। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक और कार चला रहा कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पिपरोली गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े युवकों से जा टकराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पलखड़ी निवासी कैफ अपने साथी अकरम के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर पिपरोली जा रहा था। रास्ते में दोनों युवक गांव के पास सड़क किनारे रुके हुए थे। इसी दौरान रामगढ़ थाने के कांस्टेबल कैलाश की कार अचानक बेकाबू होकर उनकी ओर आ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कैफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अकरम और कार चला रहे कांस्टेबल कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों को तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


