अलवर में सामाजिक पहल, सृजक संस्थान करेगा जलसेवा अभियान की शुरुआत
अलवर। प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था सृजक संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जनसहयोग से संचालित होने वाली प्याऊ सेवा का शुभारंभ 3 मई को सुबह 9:30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन भारत सिनेमा के सामने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे किया जाएगा, जिसमें शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और समाजसेवी मौजूद रहेंगे।
संस्थान के सचिव रामचरण ‘राग’ ने बताया कि शुभारंभ अवसर पर आमजन और राहगीरों को शरबत पिलाकर जल सेवा अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह प्याऊ सेवा लगातार संचालित की जाएगी और जगन्नाथ मेले तक लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम में सृजक संस्थान के संरक्षक और पदाधिकारी भागीरथ मीणा, भरत सिंह अहरोदिया, रघुवर दयाल जैन, गिरवर सिंह बांकोवत, प्रदीप माथुर, अमरीक सिंह ‘अदब’, गोकुलराम शर्मा ‘दिवाकर’, खेमेन्द्र सिंह चंद्रावत, रेणु मिश्रा, हेमराज सैनी, कुलदीप सिंह, सुरेश अर्जुन, राजनारायण सैन, डॉ. वेदप्रकाश यादव और राधेश्याम शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा समाजसेवी दीवानचंद सेतिया, अशोक आहूजा, बाला प्रसाद सैनी, रंगकर्मी महेंद्र सिंह तथा बांसुरी वादक सुभाष नकड़ा सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में भाग लेकर जल सेवा करेंगे।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हर वर्ष यह सेवा चलाई जाती है। सामाजिक सहयोग और जनभागीदारी से संचालित यह अभियान शहर में सेवा और मानवता का संदेश देता आ रहा है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

