More
    Homeराजस्थानअलवरवार्ड 59 में दीपमाला शर्मा के समर्थन में सभा, संजय शर्मा ने...

    वार्ड 59 में दीपमाला शर्मा के समर्थन में सभा, संजय शर्मा ने विकास कार्यों का दिलाया भरोसा

    चुनावी सभा में उमड़े वार्डवासी, पानी-सड़क और सामुदायिक भवन जैसे मुद्दों पर विकास का आश्वासन

    अलवर। नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 59 के बसंत विहार, स्कीम नंबर 3 एवं एरोड्रम रोड क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी दीपमाला शर्मा के समर्थन में रविवार को सभा का आयोजन किया गया। सभा में शहर विधायक एवं राजस्थान सरकार के मंत्री संजय शर्मा, पूर्व नगर परिषद सभापति अजय अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

    सभा में महिलाओं और पुरुषों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी दीपमाला शर्मा ने वार्डवासियों से संवाद करते हुए निगम बोर्ड में पहुंचने पर क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

    पानी और सड़क जैसे मुद्दों पर मिला आश्वासन

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री संजय शर्मा ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने पानी की समस्या, सामुदायिक भवन तथा सड़क निर्माण सहित आवश्यक विकास कार्यों को लेकर आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

    संजय शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी दीपमाला शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाकर निगम बोर्ड में भेजने का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाने और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

    बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक रहे मौजूद

    सभा में राजेंद्र खंडेलवाल, डॉ. केसी गुप्ता, प्रोफेसर दीपचंद गुप्ता, रामगोपाल, गोपीचंद खंडेलवाल, मोतीलाल खंडेलवाल, श्यामसुंदर शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल अधिवक्ता, सुनील सिंह, दीपक शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष बूटा सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, तिलकराज चावला, वर्षा सक्सैना और अशोक खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का संचालन अशोक आहूजा ने किया। सभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चुनाव को लेकर उत्साह नजर आया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here