More
    Homeराजस्थानअलवरशहरी सेवा शिविर में अमित के चेहरे पर आई मुस्कान

    शहरी सेवा शिविर में अमित के चेहरे पर आई मुस्कान

    अलवर के शहरी सेवा शिविर में पीएम स्वनिधि योजना की पहली किश्त जारी, मिला आर्थिक संबल

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिलेभर में आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन को सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाकर उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन शिविरों में नागरिकों के विभिन्न कार्य मौके पर ही पूरे किए जा रहे हैं, जिससे आमजन में उत्साह का माहौल है।

    इसी क्रम में नगर पालिका बड़ौदामेव में आयोजित शहरी सेवा शिविर में लाभार्थी अमित को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्रथम किश्त जारी कर लाभान्वित किया गया।

    मौके पर पूरी हुई प्रक्रिया, पहली किश्त हुई जारी

    लाभार्थी अमित ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नगर पालिका में आवेदन किया था। शिविर के दौरान सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नगर पालिका के कार्मिकों ने बैंक के माध्यम से योजना की प्रथम किश्त जारी कर उन्हें लाभान्वित किया।

    उन्होंने कहा कि शिविर में हाथों-हाथ कार्य होने से उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और योजना का लाभ समय पर मिल गया।

    सरकार के प्रति जताया आभार

    अमित ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता उनके स्वरोजगार को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने शहरी सेवा शिविरों के आयोजन के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार प्रकट किया।

    उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है, जिससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here