अलवर के ग्रामीण सेवा शिविर में पीएम किसान सम्मान निधि योजना में मौके पर हुआ आवेदन
अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिलेभर में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में गोविंदगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत मालपुर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में किसान सुरजीत सिंह को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी दी गई तथा मौके पर ही उनका आवेदन कर लाभान्वित किया गया।
कृषि विभाग की स्टॉल पर मिली योजना की जानकारी
लाभार्थी किसान सुरजीत सिंह ने बताया कि शिविर में कृषि विभाग की स्टॉल पर उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अतिरिक्त 3 हजार रुपये की सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।
शिविर में विभागीय कार्मिकों ने उनका आवेदन भी तत्काल ऑनलाइन दर्ज कर दिया।
कृषि कार्यों में मिलेगी आर्थिक सहायता
सुरजीत सिंह ने बताया कि योजना का लाभ मिलने से खाद, बीज तथा अन्य कृषि कार्यों के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त होगी, जिससे खेती-किसानी में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए राहत प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजना है।
उन्होंने योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर आसानी से मिल रहा है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


