सेवा शिविर में स्वामित्व का अधिकार मिलने से लाभार्थी के चेहरे पर लौटी मुस्कान
अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका गोविंदगढ़ में आयोजित शहरी सेवा शिविर में लाभार्थी जगदीश को भूमि का पट्टा प्रदान किया गया, जिससे उन्हें अपनी भूमि पर स्वामित्व का अधिकार प्राप्त हुआ।
रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने शिविर के दौरान जगदीश को भूमि का पट्टा सौंपा। पट्टा मिलने पर लाभार्थी एवं उनके परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की।
जगदीश ने बताया कि वह लंबे समय से भूमि का पट्टा बनवाने का प्रयास कर रहे थे। शहरी सेवा शिविर में उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत किया, जिसके बाद नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दस्तावेजों का परीक्षण कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पट्टा जारी कर दिया।
लाभार्थी ने कहा कि पट्टा मिलने से उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया है और अब उन्हें अपनी भूमि पर विधिवत स्वामित्व का अधिकार प्राप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन के अनेक आवश्यक कार्य एक ही स्थान पर समयबद्ध तरीके से पूरे हो रहे हैं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।
पट्टा प्राप्त होने पर जगदीश ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शहरी सेवा शिविरों को आमजन के लिए लाभकारी पहल बताया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


