More
    Homeराजस्थानअलवरशिविर के समापन पर बच्चों ने लगाई प्रशिक्षण के दौरान बनाई वस्तुओं...

    शिविर के समापन पर बच्चों ने लगाई प्रशिक्षण के दौरान बनाई वस्तुओं की प्रदर्शनी

    अलवर. भारत विकास परिषद् अलवर एवं भारत विकास परिषद् अलवर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ओसवाल स्कूल में 19 मई से आयोजित किए जा रहे बाल संस्कार एवं महिला प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को हुआ। शिविर का समापन मुख्य अतिथि के सानिध्य में मां सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
    शिविर के समापन पर बच्चो की ओर से अलग अलग कलाओं व महिलाओं ने प्रशिक्षण के दौरान बनाई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रशिक्षण शिविर में कुकिंग क्लास में लेमन ट्री और अलवर रॉयल्स होटल के शेफ द्वारा महिलाओं को विभिन्न तरह के व्यंजन सिखाने पर सम्मान किया।
    शिविर में अन्य विधाओं जैसे नृत्य, योग, जूडो कराटे, आर्ट एंड क्राफ्ट कैलीग्राफी, ढोलक, मेहंदी, सिलाई, ब्यूटीशियन, एंकरिंग आदि करने वाले सभी को सम्मानित किया। समारोह के दौरान 450 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्वागत भाषण अध्यक्ष सुरेश गोयल, अतिथि परिचय महिला प्रमुख श्रीमति सुनीता बंसल एवं शिविर प्रतिवेदन प्रकल्प प्रमुख श्रीमति आशा मित्तल ने प्रस्तुत किया।समारोह में अशोक मित्तल, प्रदीप गोयल, रमन सोनी, शशांक झालानी, रमेश अग्रवाल, हेमेंद्र बंसल, जितेन्द्र अग्रवाल, अशोक गुप्ता, अतुल माथुर, राम चन्द्र अग्रवाल, अनिल गर्ग, श्रीमती शशि गोयल, श्रीमती सुनीता बंसल, श्रीमती वंदना गोयल, श्रीमती हेमलता गर्ग, मधु गुप्ता, साधना गुप्ता, नीना गुप्ता, सरीता रानी, अनुपमा गोयल, श्रीमती खंडेलवाल, श्रीमती हेमेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव राधे श्याम ने किया।राष्टगान के बाद समारोह का समापन किया गया । मंच संचालन श्रीमती अनुराधा चौहानए श्रीमती नीना सोनी एवं श्रीमती मधु गुप्ता ने किया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here