More
    Homeराजस्थानजयपुरश्रमण संस्कृति संस्कार शिविर का शुभारंभ, निकली जिनवाणी शोभायात्रा

    श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर का शुभारंभ, निकली जिनवाणी शोभायात्रा

    जयपुर में धार्मिक उल्लास के बीच बच्चों और श्रद्धालुओं ने लिया संस्कार शिविर में भाग

    जयपुर। श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर, जयपुर एवं अखिल भारतीय श्रमण संस्कृति महिला महासमिति (भारत) के तत्वावधान में आयोजित श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर का शुभारंभ रविवार को गायत्री नगर स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में माँ जिनवाणी की भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ।

    शिविर का शुभारंभ प्रातः 8 बजे मंदिर परिसर से निकाली गई शोभायात्रा से हुआ। शिविर संयोजिका अनीता जैन बड़जात्या ने बताया कि शोभायात्रा में बच्चे पाठशाला से संबंधित स्लोगन की तख्तियां लेकर चल रहे थे। महिलाओं ने मंगल कलश धारण किए, जबकि पुरुष श्रद्धालु नंगे पांव माँ जिनवाणी को लेकर चल रहे थे।

    बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा

    भव्य शोभायात्रा का संचालन संयोजिका मंजू सेवा वाले और सुनीता काला द्वारा किया गया। यात्रा में बैंड-बाजों के साथ धार्मिक वातावरण देखने को मिला। मार्ग में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए अनिल-रेखा झांझरी, कमला, किरण एवं बिल्टी परिवार की ओर से उपहार वितरण भी किया गया।

    बड़ी संख्या में शामिल हुए समाजजन

    कार्यक्रम में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह, मंत्री राजेश बोहरा, उपाध्यक्ष विजय सोगानी, कोषाध्यक्ष राकेश छाबड़ा, संयुक्त मंत्री संजय ठोलिया सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    इसके अलावा पुलक मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

    दीप प्रज्वलन और मंगल कलश स्थापना

    शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद शिविर पाठशाला का उद्घाटन सुनील सोगानी परिवार द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन भक्तामर महिला ग्रुप द्वारा किया गया तथा मंगलाचरण संस्थान की विदुषियों ने प्रस्तुत किया।

    मंगल कलश स्थापना का कार्यक्रम पंडित अजीत शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन अरुण शाह ने किया।

    शिविर संयोजिका मंजू जैन सेवावाले ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि अनीता बड़जात्या एवं सुनीता काला ने अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया।

    कार्यक्रम के समापन पर बच्चों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था कमला-दीपक बिलाला परिवार द्वारा की गई। अंत में मंदिर प्रबंध समिति के मंत्री राजेश बोहरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here