More
    Homeसभापति विक्रम चौधरी ने खुद कर्मचारियों के पास पहुंचकर दी दीपावली की...

    सभापति विक्रम चौधरी ने खुद कर्मचारियों के पास पहुंचकर दी दीपावली की मिठाई, कहा- जनता के कामों में न हो भेदभाव और लापरवाही

    बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को सम्मान देना हमारी पहली जिम्मेदारी, ग्रेटर खैरथल का सपना सभी के सहयोग से होगा साकार

    खैरथल। नगर परिषद खैरथल के भाजपा सभापति विक्रम सिंह चौधरी उर्फ विक्की चौधरी ने नगर परिषद सभागार में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए स्वयं प्रत्येक कर्मचारी के पास जाकर अपने हाथों से मिठाई भेंट की। उन्होंने किसी भी कर्मचारी को मिठाई लेने के लिए अपनी जगह से उठकर उनके पास आने नहीं दिया।

    आयुक्त मुकेश शर्मा ने भी दिलाया भरोसा
    इस मौके पर नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने सभापति विक्रम चौधरी को विश्वास दिलाया कि नगर परिषद का कोई भी कर्मचारी बिना किसी लालच और भेदभाव के कार्य करेगा। नगर परिषद में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति, दिव्यांग, महिला और बुजुर्गों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा तथा उनके नियमानुसार होने वाले कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे।

    आप सभी पर शहर की बड़ी जिम्मेदारी है : विक्रम चौधरी
    इस अवसर पर सभापति विक्रम चौधरी ने कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी पर शहर की बड़ी जिम्मेदारी है। दीपावली के अवसर पर शहर को सजाने, साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव सहित नगर परिषद के प्रत्येक कार्य को आपने पूरी जिम्मेदारी से निभाया है। इसके लिए मैं आप सभी का दिल से धन्यवाद करता हूं।

    हर व्यक्ति के कार्य में न हो भेदभाव : सभापति
    उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि नगर परिषद में आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और आम नागरिकों के साथ हमेशा सम्मानजनक व्यवहार करें। किसी भी व्यक्ति को आपके व्यवहार से यह महसूस नहीं होना चाहिए कि नगर परिषद में उसका काम नहीं हो सकता। प्रत्येक व्यक्ति को अपना परिजन समझकर उसकी समस्या सुनें।

    ग्रेटर खैरथल के सपने को पूरा करने में निभाएं भूमिका
    सभापति ने कहा कि नगर परिषद की छवि कर्मचारियों के व्यवहार और कार्यशैली से बनती है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव का संकल्प तथा हम सभी का सपना ग्रेटर खैरथल आपके सहयोग से ही साकार होगा। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि आप सभी नींव की ईंट बनकर ग्रेटर खैरथल की भव्य इमारत तैयार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

    कर्मचारियों ने दी सभापति विक्रम सिंह चौधरी को शुभकामनाएं
    कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सभापति विक्रम सिंह चौधरी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here