More
    Homeराजस्थानअलवरसहगल फाउंडेशन ने विद्यालयों के कायाकल्प से शिक्षा को दी नई दिशा

    सहगल फाउंडेशन ने विद्यालयों के कायाकल्प से शिक्षा को दी नई दिशा

    ट्रांसफॉर्म लाइव्स’ कार्यक्रम में 120 स्कूलों के कायाकल्प कार्यों पर चर्चा, अधिकारियों ने की पहल की सराहना

    मिशनसच न्यूज, अलवर। सहगल फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों के अंतर्गत अलवर जिले के विद्यालयों के कायाकल्प को लेकर पावना पैलेस होटल, अलवर में ‘ट्रांसफॉर्म लाइव्स’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में बेहतर अधोसंरचना, स्वच्छता एवं सीखने के अनुकूल वातावरण विकसित कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना रहा।

    फाउंडेशन द्वारा अलवर जिले के 88 विद्यालयों के साथ अतिरिक्त 32 विद्यालयों में भी कायाकल्प कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। वहीं देशभर में अब तक 240 विद्यालयों का कायाकल्प कर हजारों विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया है।

    कार्यक्रम में संबंधित सभी विद्यालयों के संस्था प्रधानों एवं विद्यालय विकास समितियों (VDC) के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें सीडीईओ महेश गुप्ता, डीईओ (सेकेंडरी) महेश यादव, सीबीईओ उमरैण सीमा शर्मा एवं सीबीईओ मालाखेड़ा अंशु बाला विशेष रूप से शामिल रहे।

    सहगल फाउंडेशन के नवनीत जी एवं महादेव जी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय कायाकल्प के सकारात्मक प्रभाव, सामुदायिक भागीदारी तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों एवं संस्था प्रधानों ने फाउंडेशन के प्रयासों को शिक्षा गुणवत्ता सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

    कार्यक्रम के समापन पर सभी सहभागियों ने विद्यालय विकास की इस मुहिम को निरंतर आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here