नियुक्ति पत्र मंत्री संजय शर्मा के हाथों लेने की इच्छा, वर्षों के संघर्ष के बाद अंतिम चरण में पहुंची प्रक्रिया
अलवर। वर्ष 2012 भर्ती से जुड़े 339 कर्मचारी रविवार को राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की। कर्मचारियों ने वर्षों से लंबित भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण में पहुंचने पर खुशी जताते हुए इच्छा व्यक्त की कि उनके नियुक्ति पत्र वन मंत्री संजय शर्मा के हाथों ही वितरित किए जाएं।
कर्मचारियों ने बताया कि लंबे संघर्ष और न्यायिक व प्रशासनिक प्रक्रियाओं के बाद अब नियुक्ति पत्र मिलने की उम्मीद जगी है। इसी खुशी को साझा करने और मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सभी कर्मचारी सामूहिक रूप से उनके आवास पहुंचे।
कर्मचारियों का कहना था कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने और समाधान की दिशा में सहयोग करने में मंत्री संजय शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसी कारण वे चाहते हैं कि नियुक्ति पत्र वितरण का यह ऐतिहासिक पल उनके हाथों से ही संपन्न हो।
मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2012 भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपने अधिकारों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है। अब जब नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है, तो सभी में उत्साह और खुशी का माहौल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर उन्हें सेवाएं देने का अवसर प्रदान करेगी।
कर्मचारियों ने वन मंत्री के समक्ष अपनी भावनाएं साझा करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र वितरण का यह अवसर उनके जीवन का यादगार क्षण होगा।
मुलाकात के दौरान कर्मचारियों में उत्साह साफ दिखाई दिया और सभी ने जल्द नियुक्ति पत्र मिलने की उम्मीद व्यक्त की।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


