More
    Homeराजस्थानअलवर69वीं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में ठुमरेला विद्यालय ने हासिल की उपलब्धि

    69वीं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में ठुमरेला विद्यालय ने हासिल की उपलब्धि

    इस उपलब्धि से विद्यालय एवं गांव का नाम गौरवान्वित हुआ

    हीसला (थानागाजी)।  10 से 13 सितंबर 2025 तक आयोजित 69वीं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठुमरेला (लक्ष्मणगढ़) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 वर्षीय आयु वर्ग में जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से विद्यालय एवं गांव का नाम गौरवान्वित हुआ है।

    विद्यालय की प्रधानाचार्य ललिता शर्मा ने बताया कि विद्यालय के छात्र मनीष प्रजापत एवं हेम सिंह गुर्जर का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ये दोनों खिलाड़ी 29 सितंबर 2025 से परबतसर (नागौर) में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में अलवर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    टीम के प्रशिक्षक नवीन सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों ने मेहनत और लगन से इस उपलब्धि को हासिल किया है और अब राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

    देश व प्रदेश की विशेष खबरों के लिए जुड़े मिशनसच नेटवर्क से

    https://missionsach.com

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here