More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश में मानसून का जोर, 12 जिलों के लिए IMD का...

    मध्य प्रदेश में मानसून का जोर, 12 जिलों के लिए IMD का अलर्ट जारी

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। प्रदेश में मानसून का सबसे ताकतवर सिस्टम सक्रिय होने के कारण बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए राज्य के कई प्रमुख जिलों में अति भारी और तेज बारिश की चेतावनी जारी करते हुए हाई अलर्ट घोषित किया है।

    नर्मदापुरम और खंडवा सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम केंद्र के अनुसार आगामी 48 घंटों के भीतर नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर और खंडवा जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रायसेन, उज्जैन, सीहोर, इंदौर, देवास और रतलाम में भी गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मानसून का यह मजबूत सिस्टम पूरे मालवा और निमाड़ अंचल को पानी से सराबोर कर रहा है।

    राजधानी भोपाल में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

    भोपाल में रविवार सुबह से ही आसमान में घने बादलों का डेरा रहेगा और आकाशीय बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है। इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। लगातार हो रही वर्षा से शहर के निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति भी बन सकती है।

    मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर

    प्रदेश के विदिशा, बैतूल, खरगोन, बड़वानी, धार, शाजापुर, ग्वालियर, दतिया, रीवा, सतना, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सागर और छतरपुर समेत दर्जनों जिलों में आंधी के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने इन सभी क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने और बादलों की गर्जना की आशंका जताई है, जिसके चलते नागरिकों से एहतियात बरतने को कहा गया है।

    3 अगस्त को पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी

    3 अगस्त को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश देखने को मिलेगी। पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में व्यापक वर्षा होगी, जबकि पश्चिमी भागों में रुक-रुक कर बौछारें पड़ेंगी। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here