More
    Homeराजस्थानअलवर12.75 लाख रुपये की ठगी के मामले में कार्रवाई, रोहतक से पकड़ा...

    12.75 लाख रुपये की ठगी के मामले में कार्रवाई, रोहतक से पकड़ा गया फरार आरोपी

    प्लॉट दिलाने का झांसा देकर रेलवे स्टेशन मास्टर से ठगी, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    अलवर। प्लॉट दिलाने के नाम पर रेलवे स्टेशन मास्टर से 12 लाख 75 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने फरार आरोपी नवीन को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

    कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि दाउदपुर निवासी सीताराम ने 29 जून 2026 को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने रेलवे स्टेशन मास्टर को एक प्लॉट दिखाकर उसकी रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिलाया और एग्रीमेंट कराने के नाम पर 12 लाख 75 हजार रुपये ले लिए।

    परिवादी का आरोप है कि रकम प्राप्त करने के बाद आरोपियों ने न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई और न ही रुपये वापस लौटाए। इसके बाद पीड़ित ने खुद को ठगा हुआ महसूस करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने हरियाणा के रोहतक में कार्रवाई करते हुए आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है।

    पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से पहले उसके सभी दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें और पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही आर्थिक लेनदेन करें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here