पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, जन्मदिन और विशेष अवसरों पर पौधे लगाने की अपील
अलवर। श्रावण मास के पावन अवसर पर भार्गव युवा संघ, अलवर की ओर से रविवार को महाराणा प्रताप पार्क, मोती डूंगरी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ समाज के सभी वर्गों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए गए। पौधारोपण के बाद उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
समाजजनों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजन सुरेन्द्र भार्गव, अशोक भार्गव, दिनेश भार्गव, सुरेश भार्गव, सुभाष भार्गव, राजेन्द्र भार्गव, अमिता भार्गव एवं एकता भार्गव सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
भार्गव युवा संघ की अध्यक्षा अनुमेहा भार्गव ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले समाज के वरिष्ठजनों, युवा सदस्यों, बच्चों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि निरंतर निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है।
उन्होंने अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन अथवा किसी अन्य विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए।
पौधों की देखभाल का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान केवल पौधारोपण तक सीमित न रहते हुए उनके नियमित संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों को समय-समय पर पानी देने, उनकी सुरक्षा करने और उन्हें पेड़ बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मोती डूंगरी विकास समिति के सदस्य देवेंद्र शर्मा, सतीश सारस्वत एवं सीताराम अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति और सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में दीपक भार्गव, आशीष भार्गव, विनोद भार्गव एवं विदित भार्गव ने विशेष सहयोग दिया।
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कार्यक्रम के अंत में भार्गव युवा संघ की सचिव दीपशिखा भार्गव ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं संघ की पूरी टीम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के माध्यम से शहर को हराभरा बनाने का संकल्प दोहराया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

