आर्ट एंड हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, महिलाओं के हुनर से बने उत्पादों ने जीता लोगों का दिल
अलवर। नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से रविवार को होटल रिवाज रिसॉर्ट्स में महिला सशक्तिकरण और हुनर को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नारी सृजन हैंडीक्राफ्ट एवं आर्ट गैलरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 67 महिलाओं को नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प एवं कलात्मक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
कार्यक्रम में नारी सृजन हैंडीक्राफ्ट एवं आर्ट गैलरी का उद्घाटन एडिशनल एसपी प्रियंका रघुवंशी एवं यूआईटी के उप सचिव जितेंद्र सिंह नरुका ने किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि उदयपुर की डॉ. प्रियंका मिनोचा रहीं। इस अवसर पर पुरुषार्थी धर्मशाला समिति के जिलाध्यक्ष प्रेम गांधी सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
महिलाओं के हुनर को मिला मंच
प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के हैंडीक्राफ्ट, कलात्मक वस्तुओं और अन्य उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वावलंबी और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
प्रदर्शनी में रखे उत्पादों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और महिलाओं के हुनर की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को स्थानीय बाजार के साथ-साथ बड़े स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। अनुरिता झा के नेतृत्व में बालिकाओं ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। बालिका मनस्वी शांडिल्य और कायरा वर्मा ने भी शानदार नृत्य प्रस्तुति दी।
ज्येष्ठा मैत्रेय एवं उनकी टीम ने राजस्थानी राजपूत शैली का नृत्य प्रस्तुत कर राजस्थान की लोक संस्कृति की झलक दिखाई। शिक्षा संस्कार केंद्र दिवाकरी के बालकों ने कैटवॉक प्रस्तुत किया, जबकि आदर्श विमंदित स्कूल खुदनपुरी के मूक-बधिर बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं का सम्मान
कार्यक्रम में सरिस्का की गाइड प्रिया पंवार, राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त शिक्षिका आशा सुमन, कथक प्रशिक्षक अनुरिता झा, गणपति महोत्सव समिति की अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, सचिव अंजली गुप्ता, रागिनी एलीट क्लब की अध्यक्ष अंकिता खंडेलवाल, समाजसेवी कविता निमवाल, रूबी वर्मा, लघु उद्योग भारती की अध्यक्ष शिवानी यादव सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा अहिंसा एकता ग्रुप समिति की शिखा जैन, ममता खन्ना, वंदना गर्ग, शिप्रा मिश्रा, सफाई निरीक्षक त्रिवेणी, काउंसलर शोभना शर्मा, ज्योति शर्मा, मूर्तिकार श्वेता दैमन, समाजसेवी कांता, पलक कालरा, निशा सैनी, डॉ. बलवीर कौर, कायस्थ नंदनी क्लब की जिलाध्यक्ष नेहा ससेना, साक्षी बावलिया, मैत्रीय बाइसा, काउंसलर दया गर्ग, डिजिटल क्रिएटर हंसिका शर्मा, कुमकुम गुप्ता, मंजू चौधरी अग्रवाल, दीपिका रात, शालू सोनी सहित अन्य महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन जयपुर की आशिमा अग्रवाल ने किया। अंत में मुख्य कोऑर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा
एडिशनल एसपी प्रियंका रघुवंशी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में यह बेहतर प्रयास है। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को स्थानीय स्तर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में भी प्रयास होने चाहिए।
यूआईटी उप सचिव जितेंद्र सिंह नरुका ने भी नारी सृजन कार्यक्रम की सराहना की। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रियंका मिनोचा ने कहा कि महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता रखते हैं और उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की जरूरत है।
कार्यक्रम में नेक कमाई के संरक्षक दौलतराम हजरती, मंजू चौधरी अग्रवाल, मीना तनेजा, मुख्य कोऑर्डिनेटर अभिषेक तनेजा, नारी सृजन प्रभारी श्वेता शर्मा, एनी सिंघल, प्रभारी अर्चना आमेरिया, सुनीता शर्मा, डॉ. केपी सिंह, तारेश जोरवाल, सुरेश गुप्ता हुंडी वाले, रूबी वर्मा, मुस्कान, गुरप्रीत सिंह पवित्र, सौरभ कालरा, कृष्णकांत खंडेलवाल और अशोक मेठी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम को डॉ. खड्ग सिंह अरोड़ा अस्पताल, डॉ. गोपाल राय चौधरी ट्रस्ट, जेएमसीसी, हैल्थी मून, एनआईएफडी और अन्त्योदय फाउंडेशन का सहयोग मिला।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


