झंडा रोहण कार्यक्रम में जैन समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी हुए शामिल, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों को किया नमन
जयपुर। भारत सरकार के आह्वान पर घर-घर झंडा कार्यक्रम के अंतर्गत 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जयपुर महानगर के महारानी फार्म स्थित द्रव्य नदी के पास दीपिका फर्नीचर हाउस के प्रांगण में झंडा रोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन एवं अनीता बडजात्या ने कर-कमलों से तिरंगा फहराया।
तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर देशभक्ति के उत्साह से भर गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय गान के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष लगाए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला।
झंडा रोहण में समाजसेवियों सहित बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं जैन समाज महारानी फार्म मंदिर प्रबंध समिति के सम्माननीय सदस्य तथा नालन्दा विहार विकास समिति के संगठन महामंत्री बसंत बाकलीवाल, अतीव जैन, दीपिका फर्नीचर हाउस के निदेशक अशोक शर्मा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आयोजक अशोक शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का सम्मान किया। इस दौरान दीपिका फर्नीचर हाउस के बड़ी संख्या में कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। फर्नीचर हाउस से जुड़े सीताराम जी, विनोद जी, हरेंद्र जी, हरिओम जी, नरेश जी एवं सुखराम जी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रीय गान हुआ। इसके बाद उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशी साझा की।
स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों को किया नमन
मुख्य अतिथि उदयभान जैन ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने में देश के सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद सैनिकों को शत-शत नमन किया।
बसंत बाकलीवाल ने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने के संघर्ष में जैन समाज के स्वतंत्रता सेनानियों का भी विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में विभिन्न समाजों और वर्गों के लोगों ने एकजुट होकर देश की आजादी के लिए संघर्ष किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महानुभावों एवं कर्मचारियों को मिठाई वितरित की गई। निदेशक अशोक शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, समाजबंधुओं और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


