More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशनितिन नवीन की टीम में MP के 7 चेहरे शामिल, वीडी शर्मा...

    नितिन नवीन की टीम में MP के 7 चेहरे शामिल, वीडी शर्मा और कविता पाटीदार को भी मौका

    भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश के 7 नेताओं को शामिल किया गया है। केंद्रीय संगठन की इस नई सूची में राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं और सांसदों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

    वीडी शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक की जिम्मेदारी

    मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा को नई कार्यकारिणी में प्रकोष्ठ संकुल संयोजक का पद दिया गया है। दिल्ली में हालिया बैठकों के बाद से ही उन्हें केंद्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका मिलने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

    नई टीम में मध्य प्रदेश के नेताओं को मिले दायित्व

    • लाल सिंह आर्य: पार्टी के प्रमुख दलित नेता और पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान दी गई है।

    • गजेंद्र पटेल: खरगोन से सांसद गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

    • कविता पाटीदार: मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

    • बंसीलाल गुर्जर: मंदसौर निवासी और वर्तमान राज्यसभा सांसद बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    • आशीष ऊषा अग्रवाल: विधानसभा व लोकसभा चुनावों में मीडिया प्रबंधन की कमान संभालने वाले आशीष ऊषा अग्रवाल को राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

    • सौदान सिंह: मूल रूप से विदिशा निवासी सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री के पद पर बरकरार रखा गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here