More
    Homeराजस्थानअलवरमौजपुर से धौलागढ़ देवी के लिए पदयात्रा रवाना, शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

    मौजपुर से धौलागढ़ देवी के लिए पदयात्रा रवाना, शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

    लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में आस्था का उत्साह, मुख्य बाजार से सुबह 5 बजे शुरू हुई यात्रा; जगह-जगह हुआ स्वागत

    लक्ष्मणगढ़। तहसील क्षेत्र के मौजपुर कस्बे से बुधवार सुबह धौलागढ़ देवी के दर्शन के लिए पदयात्रा रवाना हुई। यात्रा की शुरुआत सुबह 5 बजे मुख्य बाजार से हुई। रवाना होने से पहले कस्बे में डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

    हर वर्ष निशुल्क आयोजित होती है पदयात्रा

    कुलदीप जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी धौलागढ़ देवी के लिए पदयात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्रा निशुल्क आयोजित की जाती है। पदयात्रा रवाना होने से पहले निकाली गई शोभायात्रा का कस्बे में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

    शोभायात्रा में शामिल हुए गणमान्य लोग

    शोभायात्रा में मोहित जैन, विश्वास शर्मा, कुलदीप जायसवाल, रजत जैन, डीके वर्मा और विष्णु सैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। श्रद्धालु धार्मिक उत्साह के साथ धौलागढ़ देवी के लिए रवाना हुए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here