More
    Homeराज्यबिहारदीपावली से पहले सहरसा के मुख्य बाजार में पुलिस की छापेमारी, भारी...

    दीपावली से पहले सहरसा के मुख्य बाजार में पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में पटाखे बरामद

    सहरसा। दीपावली से पहले सहरसा के मुख्य बाजार स्थित डीबी रोड में पटाखों की दुकानों और गोदामों पर पुलिस की छापेमारी से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान और भारी संख्या में पुलिस बल ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। बताया जाता है कि डीबी रोड में कई वर्षों से पटाखों की दुकानें और गोदाम संचालित हो रहे हैं। ऐसे में घनी आबादी वाले इस व्यस्त बाजार में पटाखों का भंडारण किसकी निगरानी में हो रहा था, यह सवाल उठने लगा है। मुख्य बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में पटाखों का असुरक्षित भंडारण किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। आग लगने की स्थिति में जान-माल के भारी नुकसान की आशंका बनी रहती है। ऐसे में दुकानों और गोदामों में सुरक्षा मानकों के पालन तथा आवश्यक लाइसेंस की जांच महत्वपूर्ण है। दीपावली के मद्देनजर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब बरामद पटाखों के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर है। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि संबंधित कारोबारियों के पास पटाखों के भंडारण और बिक्री के लिए जरूरी लाइसेंस तथा सुरक्षा संबंधी अनुमति थी या नहीं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here