स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत परिसर की सफाई कर दिया जागरूकता का संदेश, अपर आयकर आयुक्त फराह हुसैन ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का किया आह्वान
भरतपुर। आयकर विभाग, भरतपुर की ओर से बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान 6.0–2026 के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता एवं साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ वातावरण के महत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस दौरान आयकर कार्यालय परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की।
कार्यालय परिसर की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
कार्यक्रम में अपर आयकर आयुक्त श्रीमती फराह हुसैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ आयकर अधिकारी निर्दोष शर्मा, योगेंद्र सोनी, जितेंद्र जादौन, कार्यालय अधीक्षक गौरव जैन और कैशियर सचिन सिंघल सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अभियान के तहत कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई। इस दौरान स्वच्छता को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और कार्यस्थल के साथ आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ रखने पर जोर दिया गया।
स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी
अपर आयकर आयुक्त फराह हुसैन ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी चाहिए और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
अभियान के माध्यम से सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता के प्रति निरंतर सजग रहने तथा अपने कार्यस्थल को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
समन्वयक ने जताया सभी का आभार
कार्यक्रम के अंत में अभियान के समन्वयक एवं वरिष्ठ आयकर निरीक्षक धीरज नागर ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में सभी के सहयोग और सहभागिता के लिए धन्यवाद देते हुए स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक रहने का आह्वान किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


