More
    Homeराजस्थानखैरथलजाजोर स्कूल में उपस्थिति का सम्मान: नियमित आने वाले पांच विद्यार्थियों को...

    जाजोर स्कूल में उपस्थिति का सम्मान: नियमित आने वाले पांच विद्यार्थियों को मिले पुरस्कार

    कक्षा 7 के विद्यार्थियों को संजय कौशिक ने किया सम्मानित, स्कूल हर महीने प्रोत्साहन देकर बढ़ा रहे पढ़ाई के प्रति लगाव

    किशनगढ़ बास। विद्यार्थियों में नियमित विद्यालय आने की आदत विकसित करने और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाजोर में सराहनीय पहल की जा रही है। इसी क्रम में अक्टूबर माह में कक्षा 7 में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले पांच छात्र-छात्राओं को अध्यापक संजय कौशिक की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

    सम्मानित विद्यार्थियों में साबरुन, दिवांशी, रौनक, फिजा और अफसान शामिल हैं। सभी को प्रोत्साहन स्वरूप पानी की बोतल, रंग, डायरी, ज्यामिति बॉक्स और टिफिन सहित विभिन्न उपहार प्रदान किए गए। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।

    हर महीने नियमित उपस्थिति पर मिलता है प्रोत्साहन

    अध्यापक संजय कौशिक की ओर से कक्षा 7 में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को हर महीने पुरस्कृत किया जाता है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना और उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह बनाए रखना है।

    विद्यालय में इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होने के साथ नियमित उपस्थिति के महत्व का संदेश भी दिया जा रहा है।

    प्रधानाचार्य सहित विद्यालय स्टाफ रहा मौजूद

    सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता यादव सहित अध्यापक संजय कौशिक, पूनम यादव, अयूब खान, संतोष कुमारी, सुदेश जैन, कंचन तौंदवाल और हिमानी शर्मा उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और नियमित विद्यालय आने की आदत बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

    विद्यालय में चल रही यह पहल बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने और उनकी उपस्थिति में सुधार लाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here