सीजीएचएस वेलनेस सेंटर में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, वाई श्रेणी में वर्गीकरण की मांग पूरी कराने का दिया आश्वासन
अलवर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने शुक्रवार को अलवर की आयकर कॉलोनी, मोती डूंगरी स्थित केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) वेलनेस सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके साथ ही केंद्र की विधिवत शुरुआत हो गई। इस सुविधा से अलवर और आसपास के क्षेत्रों के पात्र केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय मंत्री यादव ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीजीएचएस वेलनेस सेंटर की शुरुआत केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से लाभार्थियों को चिकित्सा परामर्श, दवा वितरण और अन्य उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
शुद्धता का दूसरा नाम सीबा ही क्यों? देखे वीडियो
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चिकित्सा क्षेत्र को मजबूत बनाने और लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है।
उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री ने वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं, बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), पंजीकरण और दवा वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।
इस अवसर पर केंद्रीय कर्मचारी संघ अलवर की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को वाई श्रेणी में वर्गीकृत करने की मांग भी रखी गई। केंद्रीय मंत्री यादव ने इस मांग को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में सीजीएचएस जयपुर के अपर निदेशक डॉ. पंकज गर्ग, वेलनेस सेंटर के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. हेमंत शर्मा, केंद्रीय कर्मचारी संघ अलवर के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


