More
    Homeराजस्थानअलवरअमित सैनी सुसाइड केस: दोषियों पर कार्रवाई न होने पर कांग्रेस का...

    अमित सैनी सुसाइड केस: दोषियों पर कार्रवाई न होने पर कांग्रेस का पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन


    मिशनसच न्यूजअलवर। जिले में चर्चित अमित सैनी आत्महत्या प्रकरण में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी अलवर के नेतृत्व में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने किया।

    कांग्रेस प्रवक्ता रिपु दमन गुप्ता ने बताया कि इस मामले में 15 जुलाई को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल द्वारा अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में बताया गया कि अमित सैनी और एक नाबालिग को लॉकअप में पीटा गया, उनकी गलत उम्र दर्ज की गई, और यहां तक कि प्राइवेट पार्ट से बाल उखाड़कर अमानवीय यातना दी गई

    जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया कि सुसाइड नोट में नामजद तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ अब तक न तो मुकदमा दर्ज हुआ और न ही कोई प्रशासनिक कार्रवाई की गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह मामले की लीपापोती कर रहा है, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

     कांग्रेस की चेतावनी:

    कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी जिला स्तर पर बड़ा जनांदोलन खड़ा करेगी। साथ ही कहा कि यदि इस विरोध के चलते कानून व्यवस्था बिगड़ती है, तो जिम्मेदारी राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी।

     विरोध-प्रदर्शन में प्रमुख उपस्थितियाँ:

    इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पीसीसी महासचिव व अलवर संगठन प्रभारी श्री फूल सिंह ओला, पीसीसी कोऑर्डिनेटर भीम पटेल, देव कसाना, प्रदुमन सिंह, पंकज दाधीच, श्रीराम गुर्जर, नितिन अग्रवाल, शारदा साद, कृष्णा शर्मा, प्रवीण व्यास, सागर महावर, संजय यादव, अशोक सैनी, गफूर खान, कमलेश सैनी, प्रकाश गंगावत, बसमीना खान, रमन सैनी, इम्तियाज हुसैन, डॉ. संदीप सैनी, जाकिर हुसैन, रामप्रकाश शर्मा, सावित्री नरेंद्र मीणा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि यदि लोकतंत्र में पुलिस ही अन्याय करे तो आम जनता कहां जाए? अब समय आ गया है कि पीड़ित को न्याय और दोषियों को सजा मिले।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here