More
    Homeराजस्थानअलवरमानव सेवा का उत्सव: अंतरराष्ट्रीय कवि विनीत चौहान के जन्मदिन पर रक्तदान...

    मानव सेवा का उत्सव: अंतरराष्ट्रीय कवि विनीत चौहान के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर


    शिविर में 64 लोगों ने किया रक्तदान

    मिशनसच न्यूज,  किशनगढ़ बास। “मानव सेवा के लिए रक्तदान शिविर लगाना और रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य है।”यह संदेश दिया अंतरराष्ट्रीय ओज कवि विनीत चौहान ने अपने जन्मदिवस पर, जहां मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 64 लोगों ने रक्तदान कर समाजसेवा का संकल्प दोहराया।
    यह शिविर किशनगढ़ लाइफ हॉस्पिटल में आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कवि चौहान की धर्मपत्नी रिचा चौहान, कवयित्री पूनम वर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक विद्यानंद यादव, अस्पताल अध्यक्ष उमेश कांत वशिष्ठ, सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम भड़ाना सहित अनेक गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे।
    शिक्षक से प्रेरणास्त्रोत तक
    गौरतलब है कि कवि विनीत चौहान का किशनगढ़ बास से गहरा नाता रहा है। उन्होंने बास कृपाल नगर स्थित राजकीय विद्यालय में कई वर्षों तक शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं। उनके अनेक शिष्य आज विभिन्न सरकारी पदों पर कार्यरत हैं।
    इस भावुक अवसर पर चौहान ने कहा,

    “जब मैं अपने शिष्यों को समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय देखता हूं तो लगता है मेरी गुरु-धर्म की शिक्षा सफल रही। यह भाव और श्रद्धा मुझे जीवनभर ऊर्जा देती है।”

    उन्होंने रक्तदान को “मानवता का उत्सव” बताते हुए कहा कि,

    “रक्तदान न केवल किसी की जान बचाता है, बल्कि हमें आंतरिक रूप से भी स्वस्थ रखता है। हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

    समर्पण और सहयोग
    शिविर का सफल आयोजन मानव कल्याण सेवा समिति के नेतृत्व में हुआ। समिति के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि यह रक्तदान शिविर कवि चौहान के सामाजिक योगदान और प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व को समर्पित था। रक्त संग्रह का कार्य रोटरी ब्लड क्लब अलवरअलवर ब्लड क्लब की टीमों द्वारा किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों और शिक्षकों की सहभागिता उल्लेखनीय रही, जिससे यह आयोजन एक सामाजिक चेतना और गुरु-शिष्य परंपरा का जीवंत उदाहरण बन गया।

    मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे  https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here