More
    Homeराजनीतिबांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों से नाराज मंत्री अर्जुन सिंह, दिया कड़ा...

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों से नाराज मंत्री अर्जुन सिंह, दिया कड़ा बयान

    कोलकाता। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित घरवापसी को लेकर गहराए तनाव के बीच पश्चिम बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह ने एक बेहद आक्रामक और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि आगामी 16 दिसंबर तक भारत बांग्लादेश को अपने नियंत्रण में ले लेगा और पड़ोसी मुल्क में हिंदू समुदाय के लोगों की हुई हत्याओं का हिसाब चुकता किया जाएगा।

    हसीना की वापसी पर आमने-सामने दोनों पक्ष

    अर्जुन सिंह का यह बयान ऐसे संवेदनशील वक्त पर आया है, जब शेख हसीना के 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की अटकलें तेज हो गई हैं। इस संबंध में अवामी लीग की ओर से बांग्लादेश प्रशासन से मांग की गई है कि पूर्व प्रधानमंत्री को स्वदेश लाने के लिए सरकारी विमान उपलब्ध कराया जाए। दूसरी ओर, बांग्लादेश सरकार ने इस मांग पर बेहद सख्त रुख अपनाते हुए दो टूक शब्दों में कहा है कि शेख हसीना की वापसी केवल एक बंदी की तरह हथकड़ियों में ही संभव है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here