किशनगढ़ बास. शहर में खैरथल रोड पर श्याम सखा मंडल के सहयोग से श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिन केंद्रीय मंत्री व अलवर लोकसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव, पूर्व विधायक रामहेत यादव सहित भाजपा नेताओं के साथ कथा में शामिल हुए। उन्होंने व्यास गद्दी व कथा वाचक मनु महाराज को नमन किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व पूर्व विधायक रामहेत यादव का व्यास गद्दी पर विराजमान कथा वाचक मन्नू महाराज व आयोजक समिति के सदस्यों ने पगड़ी दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने संबोधन में कहा मैं सौभाग्य मानता हूं कि कथा में आने का मुझे अवसर मिला। 50 डिग्री तापमान की गर्मी में इतनी बड़ी संख्या में आप सब कथा सुनने के लिए आएं हैं, इसका परिणाम भी आएगा और बारिश भी होगी।
इस अवसर पर व्यास पीठ पर विराजमान राष्ट्रीय कथा वाचक मन्नू जी महाराज ने कहा आज परम सौभाग्य की बात है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कन्याकुमारी में है। उन्होंने कहा 4 तारीख को रिजल्ट भी आने वाला है। रिजल्ट आता है तो नेताओं की बेचैनी बढ़ जाती है लेकिन यहां खुशियों के पल आए हैं। उन्होंने भूपेंद्र यादव को व्यास पीठ से जीत की अग्रिम बधाई देते हुए दीर्घायु स्वस्थ रहने का आशीर्वाद दिया। कथावाचक मनु जी महाराज ने कहा कृष्ण की धरती है किशनगढ़ बासए जहां उन्हें साल में दूसरी बार आना पड़ा है। इससे पहले उन्होंने किशनगढ़ बास में श्याम कथा की है।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के स्वागत के लिए कथा स्थल पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कुशलक्षेम पूछी। कथा के उपरांत केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व पूर्व विधायक रामहेत यादव बाईपास स्थित भाजपा कार्यकर्ता दीपचंद यादव के कार्यालय पर पहुंचेए जहां दीपचंद यादव सहित कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
कथा आयोजन समिति के बबलू अग्रवालए पवन मिश्रा ने बताया श्री शिव महापुराण कथा एवं भव्य रुद्राक्ष महोत्सव के प्रारंभ होने से पहले पूर्व संध्या पर किशनगढ़ बास के मुख्य मार्गों से 1111 महिलाओं ने एकत्रित होकर बिल्व पत्र यात्रा निकाली। इस हीट स्ट्रोक वाली गर्मी में इतनी बड़ी तादाद में बिल्व पत्र का पौधा सिर पर और हाथ में लेकर चलती महिलाओं ने शिव महापुराण कथा एवं रुद्राक्ष महोत्सव का संदेश देने के साथ प्रकृति को हरा भरा बनाने का भी संदेश दिया है।
आदर्श विद्या मंदिर से शुरू हुई 1 किलोमीटर लंबी यात्रा गंज रोड तोप सर्किल मुख्य बाजार से होती हुई खैरथल रोड गजानंद गार्डन पहुंची। इस बीच लोगों ने जगहण्जगह यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया। शीतल व मीठे पानी की जगहण्जगह प्याऊ लगाई गई। शुक्रवार को दोपहर 3ण्00 बजे शुरू हुई शिव महापुराण कथा एवं रुद्राक्ष महोत्सव के प्रथम दिन राष्ट्रीय कथा वाचन मन्नू महाराज ने शिवलिंग पूजन का महत्व व रुद्राक्ष धारण की महिमा का वर्णन किया।
50 डिग्री तापमान में कथा सुनने का परिणाम भी मिलेगा और बारिश भी होगीः केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह


