More
    Homeदेशराहुल गांधी बोले- चुनावी पारदर्शिता पर उठ रहे गंभीर सवाल

    राहुल गांधी बोले- चुनावी पारदर्शिता पर उठ रहे गंभीर सवाल

    नई दिल्ली. अभी हाल ही में भारत में लोकसभा चुनाव हुए है। लोकसभा चुनाव में 64 करोड़ से ज्यादा लोगों ने ईवीएम के जरिए मतदान किया। चुनाव परिणाम आने के बाद फिर से ईवीएम को सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईवीएम को ब्लैक बॉक्स बताया है। और कोई भी इसकी जांच नहीं कर सकता है। भारत में लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और अब कई राज्यों विधानसभा और उपचुनाव की तैयारियां हो रही है। लेकिन एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठने लगा है। दरअसल विदेश में भी ईवीएम के जरिए चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए हैं। इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी देश में ईवीएम के जरिए हो रहे चुनाव पर तंज कसा है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 240, कांग्रेस ने 99 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है।

    राहुल गांधी ने ईवीएम को बताया  ‘ब्लैक बॉक्स

    राहुल गांधी ने कहा कि भारत में ईवीएम एक ‘ब्लैक बॉक्स’ की तरह है, जिसकी जांच करने की अनुमति किसी को भी नहीं है। कांग्रेस नेता ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जब हमारे देश की चुनावी प्रक्रिया के पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है, तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है।

    राहुल ने एलन मस्क और मीडिया रिपोर्ट का दिया हवाला

    कांग्रेस नेता ने कुछ मीडिया रिपोर्टस को टैग किया, जिसमें ये दावा किया गया है कि मुंबई के उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से मात्र 48 वोटों से चुनाव जीतने वाले शिवसेना उम्मीदवार के एक रिश्तेदार के पास एक फोन था, जिससे ईवीएम अनलॉक हो जाता है। राहुल गांधी ने टेस्ला और सोशल मीडिया साइट के सीईओ एलन मस्क के उस पोस्ट को भी टैग किया, जिसमें एलन मस्क ने लिखा है कि हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को खत्म कर देना चाहिए, क्योंकि इसे इंसान या एआई के जरिए हैक किए जाने की संभावना कम है, लेकिन फिर भी बहुत अधिक है।

    भारत में 64 करोड़ से ज्यादा लोगों ने EVM पर किया मतदान

    भारत में तमाम विपक्षी दल पिछले कुछ समय से ईवीएम को लेकर चिंता जता रहे हैं, और उन्होंने वीवीपैट पर्चियों की 100 प्रतिशत गणना की मांग की थी, जिसकी अनुमति नहीं दी गई। लोकसभा चुनाव की बात करें तो देश में ईवीएम के जरिए हुए चुनाव में जहां 64 करोड़ से ज्यादा लोगों ने मतदान किया। इन आंकड़ों पर खुशी जताते हुए भारतीय चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा था कि भारत ने लोकसभा चुनाव में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह आंकड़ा G7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और यूरोपीय संघ के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here