More
    Homeदेशनड्डा बने राज्यसभा में सदन का नेता, अब तक पीयूष गोयल संभाल...

    नड्डा बने राज्यसभा में सदन का नेता, अब तक पीयूष गोयल संभाल रहे थे जिम्मेदारी

    नई दिल्ली. भाजपा ने जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाने का फैसला किया है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सदन में यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद गोयल ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अब जेपी नड्डा को ये दायित्व सौंपा गया है। मोदी 3.0 सरकार में नड्डा के पास केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और उर्वरक व रसायन मंत्रालय का जिम्मा भी है। गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष के रूप में नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म हो गया था। लोकसभा चुनाव के कारण नड्डा का कार्यकाल छह माह बढ़ा दिया गया था। उनका कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है। नड्डा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी से अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी। वह 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा भी संभाला था

    नड्डा को 2012 में राज्यसभा के लिए चुना गया। 2014 में अमित शाह के पार्टी अध्यक्ष बनने पर उन्हें भाजपा संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। नड्डा ने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा संभाला था। 2019 में उन्हें भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। 2020 में अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री बनने पर उन्हें पार्टी का पूर्ण अध्यक्ष बनाया गया। ।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here