More
    Homeराजस्थानअलवरड्रॉप आउट होकर फिर परीक्षा देना सपने से कम नहीं

    ड्रॉप आउट होकर फिर परीक्षा देना सपने से कम नहीं

    अलवर. जिले में राजस्थान स्टेट ओपन की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुई। सोमवार को कक्षा-12वीं हिंदी विषय की परीक्षा यसवंत सीनियर सेकंडरी स्कूल में  हुई। जिसमें एमिड संस्था से जुड़ी 58 बालिकाओं ने परीक्षा दी। बालिकाओं ने कहा ड्रॉप आउट होकर फिर परीक्षा देना किसी सपने से कम नहीं है। जानकारी के अनुसार एमिड संस्था ने 75 ग्राम पंचायतों में शिक्षा एवं सुरक्षा कार्यक्रम चला रखा है। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा-12वीं में 58 किशोरी बालिकाओ का प्रवेश कराया था, जिसमें सभी किशोरी—बालिकाओं ने अपनी प्रथम परीक्षा दी।

    एमिड संस्था ने किया सहयोग

    बालिकाओ का कहना है कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए एमिड संस्था का सहयोग रहा है। 3-4 सालों से ड्रॉप आउट होकर पुनः परीक्षा देना किसी सपने से कम नहीं था। परीक्षा केंद्र पर कमरा नंबर,रोल नंबर, प्रवेश पत्र उपलब्ध कराने का कार्य संस्था की कार्मिक पूनम गुप्ता,आशा नारंग,सेकुना ओर फकरुदीन ने किया।

    ससुराल से परीक्षा देने पहुंची

    ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारे को साकार करते हुए सोमवार को तीन लड़किया राजस्थान स्टेट ओपन की परीक्षा देने यसवंत सीनियर सेकंडरी स्कूल प​हुंची। समाज में महिला और लड़कियों के जागरूक होने का यह अच्छा उदाहरण है। तीनों लड़​कियों की लोगों ने तारीफ की। इससे एक नई सीख दूसरी भी छात्राओं को मिलेगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here