पेरिस ओलम्पिक में भारत की पदक की उम्मीद बढ़ी, विनेश, नीरज चोपड़ा पर टिकी नजरें  

नई दिल्ली। फ्री स्टाइल कुश्ती पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को 7-5 से हरा दिया। विनेश फोगाट 50 किलो वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंची है। अब मंगलवार रात को सेमीफाइनल मुकाबला होगा। इससे पहले पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती में जीत दर्ज कराई। उन्होंने वर्ल्ड नंबर 1 पहलवान जापान की युई सुसाकी को हराया।

महिला रेसलिंग में भारत के पदक की आस बढ़ी

महिला रेसलिंग के 50 किलोभार वर्ग में भारत की विनेश फोगाट ने जापान के युई सुसाकी को टेक्निकल पॉइंट के आधार पर हरा दिया। विनेश आखिरी 15 सेकंड में बाजी को पलट लिया। ये मुकाबला 3-2 की बराबरी रहा था, जिसके बाद जापान ने स्कोर को चैलेंज किया था। लेकिन अंत में भारत को जीत मिली और महिला रेसलिंग में भारत के लिए विनेश फोगाट ने मेडल की आस बढ़ा दी है।

नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंचे

पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। नीरज चोपड़ा जैवलीन थ्रो के फाइनल में पहुंचे। नीरज चोपड़ा ने पहले राउंड में 89.34 मीटर का थ्रो किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here