तरंग–युवाओं की लहर में बच्चों ने लिया आन्नद
मिशनसच न्यूज़
किशनगढ़बास। भारतीय ग्रुप ऑफ कॉलेज में नवीन सत्र के लिए प्रवेशित नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु अभिविन्यास एवं अभिनंदन समारोह “तरंग–युवाओं की लहर” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं मुख्य प्रबंधक डॉ. रितेश कुमार शर्मा, डॉ. अरविंद अग्रवाल तथा प्राचार्य डॉ. रितु चौहान द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
समारोह में बीए बीएड, बीएससी बीएड, बीएड एवं बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों ने मां सरस्वती के समक्ष सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक गणेश वंदना प्रदर्शन किया गया। नवागंतुक विद्यार्थियों का तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें रैंप वॉक, टैलेंट शो, रैपिड फायर राउंड और प्रश्न प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रतिभागियों में से पंकज सैनी को मिस्टर फ्रेशर और निधि शर्मा को मिस फ्रेशर चुना गया।
प्राचार्य डॉ. रितु चौहान ने विद्यार्थियों को वर्षभर के पाठ्यक्रम एवं होने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ. रितेश कुमार शर्मा और डॉ. अरविंद अग्रवाल ने अपने संबोधन में ज्ञान रूपी दीपक प्रज्वलित करते हुए विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और समय के साथ चलने की सीख दी। उन्होंने सभी नवागंतुकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का मंच संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम शर्मा एवं व्याख्याता अंशु गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रुचि आहूजा, भावना शर्मा, मीनाक्षी, हिमांशु शर्मा, रिचा गुप्ता, रवीना सचदेवा, सुनीता, कविता यादव, रेनू यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, महेश कुमार, एकता यादव, आरती यादव, रूपा कुमारी, सीमा, शिवानी यादव, जगजीवन यादव सहित सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. नीलम शर्मा एवं रविंद्र सचदेवा रहीं।
मिशन सच से जुड़ने के लिए हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप को फॉलो करें:
https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c
इसी तरह की और प्रेरक स्टोरीज़ पढ़ने के लिए देखें मिशन सच की अन्य रिपोर्ट:
https://missionsach.com/dr-dilip-sethi-alwar-pediatrician-biography.html


