More
    Homeराजस्थानजयपुरराजस्थान के 25 जिलों में मेघगर्जना के साथ बारिश के आसार, IMD...

    राजस्थान के 25 जिलों में मेघगर्जना के साथ बारिश के आसार, IMD का डबल अलर्ट जारी

    Rajasthan Weather Today : मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार आज 3 जून को राजस्थान के 25 जिलों के लिए डबल अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मेघगर्जन, आकाशीय बिजली व धूलभरी आंधी चलने की भी प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार बीकानेर, श्रीगंगानगर, जयपुर, नागौर, अजमेर, टोंक जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत इन जिलों और आस-पास के क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मेघगर्जन, आकाशीय बिजली व धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान आपेक्षित हवा की गति 40-60 KMPH रहने की संभावना है।

     

    19 जिलों में होगी हल्की बारिश, येलो अलर्ट जारी
    वहीं इसके साथ ही मौसम विभाग ने हनुमानगढ़, दौसा, चूरू, सीकर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, जोधपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, पाली, राजसमंद जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज सतही हवा के साथ मेघगर्जन व हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान धूलभरी आंधी की गति 30-40 KMPH रहने की संभावना है।

     

    आगामी पांच जून तक जारी रहेगा राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर
    राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर आगामी पांच जून तक जारी रहेगा। इस दौरान बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर कोटा, उदयपुर, जोधपुर, संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, अंधड़ के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल में पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी व अरब सागर की खाड़ी से नमी की आपूर्ति भी हो रही है।

    सबसे ज्यादा बरसात चिड़ावा में 48 M.M. रेकॉर्ड की गई
    राज्य में कई जिलों में आंधी बारिश का दौर चल रहा है। सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। कई जगहों पर बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ के चलते झुंझुनूं जिले में चिड़ावा, बगड़, झुंझुनूं, सुलताना, मंडावा समेत जिले के अन्य स्थानों पर कहीं पर झमाझम तो कहीं पर हल्की बरसात हुई। सबसे ज्यादा बरसात चिड़ावा में 48 मिलीमीटर रेकॉर्ड की गई। चिड़ावा में बरसात के साथ चने के आकार के ओले भी गिरे। अन्य शहरों में भी हल्की बारिश हुई। राज्य के 23 शहरों में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। दिन का तापमान 40 डिग्री से कम दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में 37.2 डिग्री दिन का तापमान दर्ज किया गया। दिनभर दोपहर बाद घने काले बादल छाए। रात 8 बजे बाद बारिश हुई।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here