More
    Homeदेश5 साल से पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा था गगनदीप, ISI एजेंट...

    5 साल से पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा था गगनदीप, ISI एजेंट को दे रहा था खुफिया जानकारी

    पंजाब: जासूसी मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक और शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले गगनदीप सिंह उर्फ गगन को तरनतारन से गिरफ्तार किया है. उस पर देश की सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप है.

    ऑपरेशन सिंदूर के दौरान खुफिया जानकारी की लीक
    पंजाब पुलिस ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान में मौजूद खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला ISI के साथ मिलकर भारत में जासूसी का रैकेट चला रहा है. उसी के इशारे पर आरोपी गगनदीप ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला को भारतीय सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी और आर्मी की मूवमेंट की जानकारी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लीक की थी.

    पाकिस्तान को भेजी आर्मी डिप्लॉयमेंट की जानकारी
    गगनदीप इंडियन आर्मी के डिप्लॉयमेंट और लोकेशन की जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा था. ये भी पता चला है कि गगनदीप खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला के साथ पिछले 5 साल से संपर्क में था. चावला ने ही गगनदीप का संपर्क ISI एजेंट के साथ करवाया था. खुफिया जानकारी के बदले ISI एजेंट ने गगनदीप को पैसे भी भेजे थे. उसके मोबाइल से ISI एजेंट के 20 कॉन्टेक्ट नंबर भी पुलिस को मिले हैं.

    देश में छिपे जासूसों पर शिकंजा कसना जारी
    बता दें कि देश में छिपे जासूसों पर पिछले काफी दिनों से शिकंजा कसा जा रहा है. ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद से देश के अलग-अलग हिस्सों से अब तक न जाने कितने जासूस पकड़े जा चुके हैं. पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, यूपी, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान समेत कई जगहों से जासूसों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

    देश से धोखा, अब पकड़ा गया जासूस
    अब पंजाब से गगनदीप नाम के शख्स को पकड़ा गया है, जो पैसे लेकर सेना की खुफिया जानकारी पाक को भेज रहा था. ऑपरेशन सिंदूर के समय जब पूरा देश एक सुर में पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग कर रहा था तब पंजाब में बैठा गगनदीप अपने ही देश की जानकारी दुश्मन को भेजकर अपनी जेब गरम कर रहा था. अब वह पुलिस के शिकंजे में है.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here