More
    Homeराजस्थानजयपुरवाहन सुपुर्दगी व मुआवजा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेते दो पुलिसकर्मी...

    वाहन सुपुर्दगी व मुआवजा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेते दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    ACB की ट्रैप कार्रवाई में 2 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल

    मिशनसच न्यूज, जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) मुख्यालय के निर्देश पर ACB बांसवाड़ा इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी छोटी सरवा, थाना पाटन (जिला बांसवाड़ा) में तैनात हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह (नं. 664) एवं कांस्टेबल जयपाल सिंह (नं. 878) को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    ACB को शिकायत मिली थी कि परिवादी के परिचित का अन्य लोगों से विवाद हुआ था, जिसमें परिवादी के निजी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। क्षतिग्रस्त वाहन पुलिस थाना पाटन में जब्त था। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह को सौंपी गई थी।

    शिकायत के अनुसार हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह द्वारा वाहन के नुकसान की उचित राशि दिलाने एवं वाहन परिवादी को सुपुर्द करने की फाइल तैयार कराने के नाम पर अपने मुंशी कांस्टेबल जयपाल सिंह के लिए रिश्वत राशि की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा था।

    दिनांक 30 जनवरी 2026 को ACB द्वारा रिश्वत मांग का सत्यापन कराया गया, जिसमें हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह द्वारा अपने चौकी के कांस्टेबल जयपाल सिंह के लिए रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। सत्यापन के दौरान कांस्टेबल जयपाल सिंह ने भी रिश्वत लेने पर सहमति व्यक्त की।

    ACB के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरवीजन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल जयपाल सिंह को 2,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। मौके पर हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह भी मौजूद थे। मामले में संलिप्तता पाए जाने पर पूछताछ के बाद हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह को भी डिटेन कर लिया गया।

    ACB के महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरवीजन में दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस चौकी छोटी सरवा, थाना पाटन (जिला बांसवाड़ा) स्थित आरोपियों के निवास की तलाशी भी की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here