आंकड़ों का मायाजाल, शेयर बाजार की गिरावट ने खोली बजट की हकीकत
मिशनसच न्यूज, अलवर। भारत सरकार द्वारा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के माध्यम से सदन में प्रस्तुत किया गया केंद्रीय आम बजट एक बार फिर देश की जनता को निराश ही नहीं बल्कि हतोत्साहित करने वाला साबित हुआ है। यह प्रतिक्रिया जिला कांग्रेस कमेटी अलवर के सचिव प्रमेन्द्र शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में व्यक्त की।
प्रमेन्द्र शर्मा ने कहा कि यह बजट आम नागरिकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने में विफल रहा है। बजट में राहत की बजाय आंकड़ों का ऐसा मकड़जाल प्रस्तुत किया गया है, जिससे आमजन को कोई प्रत्यक्ष लाभ मिलता नजर नहीं आता।
उन्होंने कहा कि बजट के तुरंत बाद शेयर बाजार का धड़ाम से गिरना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि सरकार द्वारा लगाया गया एसटीटी (सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स) शेयर बाजार की कमर तोड़ने वाला सिद्ध हो रहा है। इससे निवेशकों का भरोसा डगमगाया है और बाजार में अस्थिरता बढ़ी है।
प्रमेन्द्र शर्मा ने आरोप लगाया कि यह बजट केवल आंकड़ों की बाजीगरी तक सीमित है, जबकि महंगाई, बेरोजगारी और आम आदमी की रोजमर्रा की समस्याओं पर कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की जनता के लिए निराशाजनक दस्तावेज बनकर रह गया है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


