More
    Homeराजस्थानभरतपुरसमस्याओं को लेकर निदेशक से मिला आंगनवाड़ी संघ, मानदेय वृद्धि की रखी...

    समस्याओं को लेकर निदेशक से मिला आंगनवाड़ी संघ, मानदेय वृद्धि की रखी मांग

    प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय भुगतान, बोनस और पदोन्नति से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया

    मिशनसच न्यूज, भरतपुर। नारी शक्ति आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक वासुदेव मालावत से मुलाकात कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा मानदेय में वृद्धि की मांग की।

    प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने निदेशक को बताया कि कुम्हेर परियोजना की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का लंबित मानदेय बजट शीघ्र जारी किया जाए तथा भुगतान व्यवस्था को समयबद्ध और नियमित बनाया जाए। इस पर निदेशक ने आश्वासन दिया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

    प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग रखी कि एसआईआर कार्य में जिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं ली गई हैं, उन्हें इसके अनुरूप प्रोत्साहन या पारितोषिक राशि शीघ्र दी जाए। संघ का कहना था कि अतिरिक्त कार्य के लिए बोनस या विशेष प्रोत्साहन राशि अनिवार्य रूप से प्रदान की जानी चाहिए।

    ज्ञापन के माध्यम से संघ ने स्पष्ट किया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से केवल उसी विभाग से संबंधित कार्य लिया जाए, जिससे उन्हें मानदेय प्राप्त होता है। विभिन्न विभागों के अतिरिक्त कार्यभार के कारण महिला एवं बाल विकास विभाग की मूल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

    प्रतिनिधियों ने महिला पर्यवेक्षक (सुपरवाइज़र) भर्ती शीघ्र निकालने तथा लंबे समय से कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अनुभव के आधार पर सुपरवाइज़र पद पर समायोजित करने की मांग उठाई। आगामी बजट को ध्यान में रखते हुए संघ ने सेवा निवृत्ति के बाद सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा के लिए पाँच लाख रुपये के पेंशन पैकेज की व्यवस्था करने का सुझाव भी दिया।

    मुलाकात के बाद प्रतिनिधि मण्डल ने स्वास्थ्य विभाग पहुंचकर आशा सहयोगिनियों की समस्याओं और उनके कार्यक्षेत्र से जुड़े मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा तथा समाधान की मांग की।

    इस प्रतिनिधि मण्डल में संगठन की संरक्षक सीता स्वामी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सीता भाटी, प्रदेश संगठन मंत्री भगवती जोशी, श्रीगंगानगर जिला प्रभारी अमरपाल कौ, कोटा जिला अध्यक्ष मीरा शर्मा, टोंक जिला अध्यक्ष संजू स्वर्णकार, जिला मंत्री गुंजन शर्मा, रीना (कठूमर), आशा सहयोगिनी मनीषा तिवारी, नीतू गोयल सहित कई वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here