More
    Homeराजस्थानअलवरखोह में 33/11 केवी GSS स्वीकृत, कठूमर क्षेत्र को मिली विकास की...

    खोह में 33/11 केवी GSS स्वीकृत, कठूमर क्षेत्र को मिली विकास की सौगात

    भनोखर में पुलिस चौकी स्थापना से बढ़ेगी विकास और सुरक्षा व्यवस्था, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कठूमर। विधायक रमेश खींची की मांग पर खोह में 33/11 केवी जीएसएस स्वीकृत करवाने और भनोखर में पुलिस चौकी की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस निर्णय से ग्रामीणों को बिजली और सुरक्षा दोनों क्षेत्रों में राहत मिलने की उम्मीद है।

    भाजपा मंडल अध्यक्ष बिक्रम शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। उन्होंने विधायक रमेश खींची का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं।

    कार्यकर्ताओं ने बताया कि खोह में नया जीएसएस स्थापित होने से वोल्टेज की समस्या दूर होगी और बिजली आपूर्ति बेहतर होगी। वहीं भनोखर में पुलिस चौकी शुरू होने से कानून व्यवस्था मजबूत होगी तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।

    ग्रामीणों ने इसे कठूमर विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इन योजनाओं से विकास की गति तेज होगी और जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here